Skip to main content

Posts

तुम कहते हो कि  वो तुम्हारा साया है क्या कभी उसे अँधेरे में भी आज़माया है बहार हों तो शाखों से लिपट जातें हैं गुल पतझड़ में भला किस पत्ते ने साथ निभाया है यार बहुत कड़वा है ज़िन्दगी का ज़ायका कहीं तुमने इसमें सच तो नहीं मिलाया है एक ख़्वाब  घर का पूरा करने के वास्ते कई बार ख़ुदको बुनियाद तले दफनाया है हरेक बूँद के लिए मुझे तडपाने वाले ने सुपुर्द-ए-ख़ाक से पहले मुझको नहलाया है यहाँ से ये ग़ज़ल मेरे वालदैन (PARENTS) के नाम : उनके थप्पड़ का मलाल नहीं, ख़ुशी है मुझे नम आँखों से रातभर माँ ने सहलाया है चौंककर जागना फिर उसकी बांहों में दुबक जाना मेरे बुरे ख्वाबों ने कई रात उन्हें जगाया है तेरे हासिल में अगर वो शामिल नहीं है तो तू जन्नत भी पा ले तो क्या पाया है ख़ुदा को नहीं देखा लेकिन यकीं है 'फ़क़ीर' ख़ुदा  ने  उन्हें  ख़ुद   सा  बनाया  है      

आओ न

ख़्यालों से नहीं दरवाज़े से कभी आओ न रू-ब-रू आकर ऐ ख़्वाब मेरे ख़्वाब से कभी जगाओ न कभी यूंही आओ छत पे तुम अमावस को पूनम बनाओ न कर दो सूरज को मद्धम कभी कभी रुख़ से पर्दा हटाओ न कब तक रहोगी परछाईं बनके परछाईं को बदन बनाओ न ख़्यालों से नहीं दरवाज़े से कभी आओ न ......

वक़्त यहीं पे थम जायेगा

अपनी उँगलियों के नाज़ुक दस्ताने मेरे हाथों में रहने दो बेलफ्ज़ कर दो लब अपने आँखों को अब कहने दो मैं हूँ 'तुम', तुम हो 'मैं' चूम लूं मैं अब - लब अपने दो बहता लम्हा जम जायेगा वक़्त यहीं पे थम जायेगा ------- 1. इश्क़  में लज्ज़त आएगी लम्स को लम्स चखने दो साँसों की धीमी आंच पर मद्धम - मद्धम पकने दो दुनिया से छुपाके इश्क़ मिठाई दिल की आड़ में रखने दो बहता लम्हा जम जायेगा वक़्त यहीं पे थम जायेगा ------- 2. ओढ़ लूं तुमको सरापा मैं आगोश का कम्बल ढकने दो अपने सांचे में थाम मुझे तुम-सा मुझको दिखने दो खुद को रख दूं गिरवी मैं जो अपने पास रखने दो बहता लम्हा जम जायेगा वक़्त यहीं पे थम जायेगा ------- 3.

सुनो .....

सुनो ..... यूं हुस्न पे अपने इतना मत इतराओ ग़ैर की दौलत पर हक़  मत जताओ ये बताओ ..... कि किसने तुम्हारी जुल्फों को रंगा  था सावन के रंग में किसने निचोड़ कर काली घटाएँ भर दिया इनके अंग - अंग में किसने सिखाया इन्हें आबशार (झरने) सा ढलकना है कि  शरमाये जब चाँद बादल में बदलना है। ज़रा हाथ लगाकर देखो इनकी रंगत गवाही है इनकी रंगत कुछ और नहीं मेरे क़लम की स्याही है ... सुनो .....  यूं हुस्न पे अपने इतना मत इतराओ ग़ैर की दौलत पर हक़ मत जताओ तुम्हें क्या पता नहीं ..... जुल्फों के पीछे छिपा माहताब (चाँद) किसका है? इक जगता  हुआ सा ये ख्वाब किसका है? किन धडकनों की आरज़ू हो तुम किसकी इबादत-मज़हब-वज़ू हो तुम हरपल किसकी जुस्तजू हो तुम फिरभी , हरदम किसके रू -ब- रू हो तुम किसके लिए हर शय में हो, हर जगह हो किसकी शाम हो, शब हो, सुबह हो खुद से जो पूछो कि तुम क्या हो किसी के लिए जीने की वजह हो ....... कि अब इतना इतराओ नहीं राज़ -ए - दिल बता भी दो - 2 किसी की अमानत है ये अपना दिल...
मेरा दिल तुम्हें कुछ इस तरह ढूंढता है. जैसे कोई फ़क़ीर अपना ख़ुदा ढूंढता है. टटोलता है हाथों की लक़ीर अक्सर  अक्सर इक लापता का पता ढूंढता है. कभी ख़्वाब, कभी ख़्याल, कभी यादों में गुंजाइश  की  हर  जगह  ढूंढता  है. इसके दर्द की वजह तुम हो लेकिन पूछिए तो कहता है कि दवा ढूंढता है. तुम्हारी जुल्फों -  सी  शाम चाहता है ये, तुम्हारे  चेहरे - सी  सुबह  ढूंढता  है. तुम  हो  एहसास  की  ठंडी  पुरवायी, मगर ये पागल सूरत-ए- सबा ढूंढता है. काश कि झाँक पाता ये खुद में फ़क़ीर समझ जाता कि बे - वजह ढूंढता है.
तुम रूठ जाओ, तुम्हें मनाने का लुत्फ़ आता है. कि तुम्हें यूं ही खो के पाने का लुत्फ़ आता है. बगैर 'जाँ'" के भी जीते हैं कुछ दिन, हथेली पे दही जमाने का लुत्फ़ आता है. खुद से करें वादा, देखेंगे नहीं तुमको देखके तुमको वादा भूल जाने का लुत्फ़ आता है. वफ़ा के CONTRACT का कर लें RENEWAL बेवफा होकर भी वफ़ा निभाने का लुत्फ़ आता है. हर लम्हा खुद से बोलें, तुम्हें याद नहीं करते अजी दिल को बहलाने का लुत्फ़ आता है. जलती रही शम्मा, कि परवाने को है जलाना कि जल - जलकर जलाने का लुत्फ़ आता है. यूंही इकदिन ख़ुदको, फिर कर देंगे तेरे हवाले ठोकरें खाकर घर लौट आने का लुत्फ़ आता है.

तक़दीर:

एक नजूमें (Fortuneteller) ने कहा था 'इन्हीं हाथों के मकड़जालों में ही तेरी दुनिया तमाम है... ....यही तेरे सफ़र की इब्तिदा (Beginning) है रस्ता है मक़ाम है.' मैंने ये महसूस किया है जबसे वो मिलने लगी है हथेलियों पर इक नयी लक़ीर उभरने लगी है.