Skip to main content
तुम जीते और मैं हारा, चलो क़िस्सा खत्म करें
क्या टूटा दिल बस हमारा, चलो क़िस्सा खत्म करें

तुम तौलते हो इंसान की औक़ात दौलत मैं,
और ईमां है पैमां हमारा, चलो क़िस्सा खत्म करें

मिलाने को तो यूं मिलते हैं ज़मीन-ओ- आसमां भी
बस किनारे को न मिला किनारा, चलो क़िस्सा खत्म करें

माना कि हूँ कमज़ोर, गिरेबां पकड़ती है दुनिया मेरी
तुम्हारे क़दमों में है जग सारा, चलो क़िस्सा खत्म करें

तुम्हारी बददुआ क्यूँ हुई बेअसर हमसे पूछो,
मरके कोई मरता है दोबारा, चलो क़िस्सा खत्म करें

चल ऐ दिल कि चलें आवाज़ के सरहदों से दूर हम
मुड़के न देख किसने पुकारा, चलो क़िस्सा खत्म करें

ख्वाहिश है कि पूरी हो बस तुम्हारी ख्वाहिश
फ़क़ीर बन जाएगा टूटा तारा, चलो क़िस्सा खत्म करें

Comments

Popular posts from this blog

हैं ग़लत भी और जाना रूठ भी सच तभी तो लग रहा है झूठ भी बोझ कब माँ –बाप हैं औलाद पर घोंसला थामे खड़ा है ठूंठ भी खींचना ही टूटने की थी वजह इश्क़ चाहे है ज़रा सी छूट भी दे ज़हर उसने मुझे कुछ यूं कहा प्यास पर भारी है बस इक घूँट भी
सुनो! मैं बादलों के बादलों से लब लड़ाऊंगा यही ज़िद है कि अब आब से मैं आग पाऊंगा मुझे तुम छोड़ के जो जा रहे हो तो चलो जाओ करूंगा याद ना तुमको, मगर मैं याद आऊंगा थमाया हाथ उसके एकदिन शफ्फाक आईना मिरा वादा था उससे चांद हाथों पर-सजाऊंगा ज़रा देखूं कि अब भी याद आता हूं उसे मैं क्या कि अपनी मौत की अफवाह यारों मैं उड़ाऊंगा लड़ाऊं आंख से मैं आंख, वादा था मिरा उसको अजी पानी नहीं जानां, मैं मय में मय मिलाऊंगा बदन शीशे का तेरा और संगदिल भी तुही जानां तुझे तुझसे बचाऊं तो भला कैसे बचाऊंगा
मेरी सूरत से वो इस क़दर डरता है. कि न आइना देखता है, न संवरता है. गवाह हैं उसके पलकों पे मेरे आंसू, वो अब भी याद मुझे करता है. दूर जाकर भी भाग नहीं सकता मुझसे, अक्सर अपने दिल में मुझे ढूँढा करता है. ख़ामोश कब रहा है वो मुझसे, तन्हाई में मुझसे ही बातें करता है. मेरी मौजूदगी का एहसास उसे पल पल है, बाहों में ख़ुद को यूँही नहीं भरता है. मेरे लम्स में लिपटे अपने हाथों में, चाँद सी सूरत को थामा करता है. जी लेगा वो मेरे बिन फ़कीर, सोचकर, कितनी बार वो मरता है.