Skip to main content

मैंने क़ब्र पर मकान बनाया है

चारदीवारी ने मिलकर
छत को कांधा लगाया है
मैंने क़ब्र पर मकान बनाया है
अपनी हर ख़्वाहिश को
बुनियाद तले दफनाया है
मैंने क़ब्र पर मकान बनाया है
मेरे बाहर अंदर की
दीवार बनेंगी दीवारें
मेरे बदतर बेहतर की
दीवार बनेंगी दीवारें
मेरे घर और दफ्तर की
दीवार बनेंगी दीवारें
मेरे सत्रह - सत्तर की
दीवार बनेंगी दीवारें
बेबस ईमान को मैंने
दीवारों में चुनवाया है
मैंने क़ब्र पर मकान बनाया है
आड़े तिरछे तरक़ीबों से
सीधी खड़ी हैं दीवारें
किसी की कमज़ोरी की ईंटों से
मज़बूत खड़ी हैं दीवारें
मेरे मन के बौनेपन से
ऊंची खड़ी हैं दीवारें
कंट्रीब्यूशन है हर मज़लूम का
सिर्फ अपना नाम लिखवाया है
मैंने क़ब्र पर मकान बनाया है

Comments

Popular posts from this blog

हैं ग़लत भी और जाना रूठ भी सच तभी तो लग रहा है झूठ भी बोझ कब माँ –बाप हैं औलाद पर घोंसला थामे खड़ा है ठूंठ भी खींचना ही टूटने की थी वजह इश्क़ चाहे है ज़रा सी छूट भी दे ज़हर उसने मुझे कुछ यूं कहा प्यास पर भारी है बस इक घूँट भी
सुनो! मैं बादलों के बादलों से लब लड़ाऊंगा यही ज़िद है कि अब आब से मैं आग पाऊंगा मुझे तुम छोड़ के जो जा रहे हो तो चलो जाओ करूंगा याद ना तुमको, मगर मैं याद आऊंगा थमाया हाथ उसके एकदिन शफ्फाक आईना मिरा वादा था उससे चांद हाथों पर-सजाऊंगा ज़रा देखूं कि अब भी याद आता हूं उसे मैं क्या कि अपनी मौत की अफवाह यारों मैं उड़ाऊंगा लड़ाऊं आंख से मैं आंख, वादा था मिरा उसको अजी पानी नहीं जानां, मैं मय में मय मिलाऊंगा बदन शीशे का तेरा और संगदिल भी तुही जानां तुझे तुझसे बचाऊं तो भला कैसे बचाऊंगा
मेरी सूरत से वो इस क़दर डरता है. कि न आइना देखता है, न संवरता है. गवाह हैं उसके पलकों पे मेरे आंसू, वो अब भी याद मुझे करता है. दूर जाकर भी भाग नहीं सकता मुझसे, अक्सर अपने दिल में मुझे ढूँढा करता है. ख़ामोश कब रहा है वो मुझसे, तन्हाई में मुझसे ही बातें करता है. मेरी मौजूदगी का एहसास उसे पल पल है, बाहों में ख़ुद को यूँही नहीं भरता है. मेरे लम्स में लिपटे अपने हाथों में, चाँद सी सूरत को थामा करता है. जी लेगा वो मेरे बिन फ़कीर, सोचकर, कितनी बार वो मरता है.